Jaivik Kheti in Hindi | Full Information About Organic Farming | जैविक खेती की सम्पूर्ण जानकारी



नमस्कार दोस्तों, दोस्तों वर्तमान समय में बढती आबादी के साथ किसानो द्वारा फसल की अधिक पैदावार लेने हेतु अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है , जिससे जहरीले अनाज , फल –सब्जियाँ पैदा हो रहे है जो मानव शरीर के लिए हानिकारक है | और इन रासायनिक कीटनाशको और उर्वरको से मृदा भी दूषित हो रही है मृदा की उर्वरक क्षमता धीरे-धीरे घट रही है | इन सभी समस्याओं के चलते किसानो को जैविक खेती के लिए जागरूक होना होगा | तो आज इस पोस्ट में हम जानेगे की jaivik kheti in hindi की पूरी जानकारी ...

Table of Contents

Jaivik Kheti in Hindi | Full Information About Organic Farming | जैविक खेती की सम्पूर्ण जानकारी


जैविक खेती क्या है | What is Organic Farming


जैविक खेती वह खेती है जिसमे हम फसल , फल - सब्जियों के उत्पादन में पेड़-पौधो तथा जीव अंशो से निर्मित कीटनाशको एवं उर्वरको का इस्तेमाल करते है | तथा फसल पर जैविक उत्पाद के अलावा किसी भी रसायनिक कीटनाशक या उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करते है | जैविक खेती में हम जैविक उत्पाद निर्मित करने हेतु उन पेड़-पौधो का इस्तेमाल करते है जिनको पशु नहीं खाते है यह पेड़ पौधे कोई भी हो सकते है , तथा खाद के रूप में Oil cakes, हड्डी का चुरा , वर्मीकम्पोस्ट , कम्पोस्ट , गोबर की खाद ,पशुओ का मूत्र आदि इस्तेमाल करते है |


क्यों करे जैविक खेती | Why do you Organic Farming


जैविक खेती क्यों है जरूरी , दोस्तों अगर हम आज से 50 साल पहले की बात करे तो लोगो की उम्र 100 से भी अधिक होती थी , और ताकत भी बहुत होती थी सभी स्वस्थ होते थे और कोई छोटी-मोटी बिमारी हो भी गई तो घरेलू इलाज से ठीक कर लेते थे, क्योकि पहले लोग घरो में पशु पालते थे और जो फसल उगाते थे उसमे केवल जैविक उत्पादों का इस्तेमाल करते थे जिससे वह स्वस्थ अनाज ,फल एव सब्जियों को पैदा कर सके |


Jaivik Kheti in Hindi | Full Information About Organic Farming | जैविक खेती की सम्पूर्ण जानकारी
Image source-Google | Image by- Steven Weeks

अगर हम आज के समय की बात करे तो आज मनुष्य केवल 50 -60 साल तक जीवन जीता है और 50 साल की उम्र के बाद मनुष्य बहुत सी बीमारियों से ग्रसित हो जाता है | आज के युवाओं का शरीर विकसित नहीं हो रहा है , 20 साल का लड़का 15 साल का नजर आता है| यह सभी समस्याए फसलो में बढ़ते रसायनों की वजह से है | और इन सभी समस्याओं का एक ही निदान है वो है जैविक खेती , अगर आप अपनी आने वाली पीढ़ीयो को स्वस्थ देखना चाहते है तो जैविक खेती अनिवार्य है |

जैविक खेती के लाभ | Benefits of Organic Farming


🖛 जैविक खेती से स्वस्थ ,जहर मुक्त अनाज वह फल सब्जियां उत्पादित होती है |
🖛 फसल उत्पादन में लागत कम आती है
🖛 मृदा प्रदूषण नहीं होता है ,मृदा उपजाऊ बनी रहती है|
🖛 फसल मित्र कीटो से फसल सुरक्षित रहती है
🖛 मृदा में जीवाश्म पदार्थ वह सूक्ष्म जीवो की संख्या बढती है |


कैसे करे जैविक खेती | Why do organic farming

जैविक खेती करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी फसलो पर रसायनिक कीटनाशको एवं उर्वरको का प्रयोग बिलकुल बंद करना होगा , और जिस भी भूमि पर आप फसल उगाए उस भूमि पर तीन साल तक केवल जैविक उर्वरको एवं कीटनाशको का उपयोग करे , तीन साल के बाद भूमि पूर्ण रूप से जैविक हो जाती है अब इस भूमि पर आप जो भी फसल उगाएगे वो पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं जहर मुक्त होगी , और किसी भी परिस्थिति में आप इस भूमि पर रसायनिक कीटनाशको एवं उर्वरको का प्रयोग ना करे |
जैविक उर्वरक और कीटनाशक आप घर पर भी बना सकते है अगर आप घर पर नहीं बनाना चाहते है तो बहुत सी कम्पनी है जो किसानो को सस्ते में जैविक उर्वरक वह कीटनाशक उपलब्ध करवा रही है | आप अपने इलाके में या ऑनलाइन आर्गेनिक कंपनियों के बारे में पता कर सकते है |

जैविक खेती से फसल उपज | crop yield from organic farming

कुछ किसान इस कारण जैविक खेती नहीं करते है की जैविक खेती से फसल की उपज कम मिलती है , लेकिन ऐसा बिलकुल नही है जैविक खेती में आपको प्रथम 2 या 3 साल में उपज कम देखने को मिल सकती है लेकिन उसके बाद उपज में काफी इजाफा हो जाता है | अगर गेहू की उपज प्रथम वर्ष 40 qtl./per hectare मिलती है तो वह 2 साल बाद 50 से 60 क्विटल प्रति हेक्टेयर आपको मिलेगी , और बाजार में जैविक खेती से उत्पादित फसलो एवं फल-सब्जियों का भाव अधिक मिलता है |

Jaivik Kheti in Hindi | Full Information About Organic Farming | जैविक खेती की सम्पूर्ण जानकारी


दोस्तों , मै आशा करता हु आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और किसान भाइयो से आशा करता हु की आप जैविक खेती करे और अन्य किसानो को भी जागरूक करे | आप सभी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे हमे आने वाले 2030 तक सभी किसानो को जैविक खेती की तरफ लेकर आना है |

यह भी पढ़े :


Post a Comment

0 Comments