कृषि विज्ञान की महत्वपूर्ण Ncrt की प्रश्नोतरी | Agriculture important Questions for competitive exam

अगर आप कृषि की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे  है तो आपको जरुर पता होगा की प्रतियोगी परीक्षा में NCRT के प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण होते है ज्यादातर  NCRT के प्रश्न ही प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते है , आपको  नीचे 100 प्रश्न दिए गए है जो कृषि NCRT की बुक्स से लिए गए है आप इनको नोट कर सकते है यह प्रश्न आपके सभी कृषि प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है | 


कृषि विज्ञान की  महत्वपूर्ण  Ncrt की प्रश्नोतरी  | Agriculture important Questions for competitive exam


1. एग्रोनोमी किस भाषा के शब्दों से बना है ?

 Ans. लैटिन

2. आधार बीज का स्त्रोत है ?

 Ans. प्रजनक बीज

3. प्रमाणित बीज पर किस रंग का टैग लगा होता है?

 Ans. नीले  रंग का

4. आर्गेनिक शब्द का प्रयोंग प्रथम बार किसने किया ?

 Ans. नार्थबोर्न ने

5. गोबर की खाद में कितने प्रतिशत नाइट्रोजन पाया जाता है ?

Ans. 0.5  %

6. चने के बीजो को कौनसे जैव उर्वरक से उपचारित करते है ?

Ans. राइजोबियम

7. बायोडायनमिक खेती की विचारधारा का  प्रतिपादन किया ?

Ans. डॉ.रुडोल्फ स्टेनर

8. प्रथम विश्व पर्यावरण सम्मेलन कहा आयोजित किया गया ?

 Ans. स्टॉकहोम

9. आधुनिक जैविक खेती का सिदान्त किसने  प्रतिपादित किया ?

 Ans. अल्वर्ट हावर्ड ने

10. राष्ट्रीय परम्परागत कृषि मिशन की स्थापना  कब की गई ?

 Ans. 2015-16

11. मूत्र में यूरिया की मात्रा कितनी होती है ?

Ans. 2 प्रतिशत

12. वर्मी कम्पोस्ट में कितने प्रतिशत नाइट्रोजन पाई जाती है ?

Ans . 1.2 से 2.5 प्रतिशत

13. कम्पोस्ट बनाने की इंदौर विधि के आविष्कारक है ?

Ans. हावर्ड एवं वार्ड

14. नील हरित शैवाल प्रति हेक्टेयर कितने किग्रा नाइट्रोजन का यौगिकीकरण करता है 

Ans. 30 से 35 किग्रा.

15. कृषि पंचांग किसकी गति पर आधारित है ?

Ans . पृथ्वी 

16. गेहू में सिंचाई की सबसे महत्वपूर्ण क्रातिक अवस्था है 

Ans. शीर्ष जड़ जमने पर

17. किस सिचाई विधि का विकास इजराइल में हुआ है ?

Ans. बूँद- बूँद

18. गेंहू की जल मांग कितनी होती है ?

Ans. 4  – 6 मि. मी.

19. मृदा में उपलब्ध जल की ऊपरी सीमा कहलाती है ?

Ans. क्षेत्र क्षमता

20. गन्ने के लिए जलमांग होती है ?

Ans. 1500 – 2500 मि.मी.

21. सरसों के तेल में किस खरपतवार बीज की मिलावट से ड्रोप्सी नामक रोग  होता है ?

Ans. सत्यानाशी

22. मक्का व गन्ना में एट्राजीन शाकनाशी का प्रयोंग किस समय किया जाता है ?

Ans. अंकुरण से पूर्व

23. हमारे देश में कुल शुद्ध कृषि का कितना प्रतिशत क्षेत्र वर्षा पर आधारित है ?

Ans. 58 प्रतिशत

24. भारत में कुल कितना शुद्ध कृषि क्षेत्र है ?

Ans. 141 मिलियन हेक्टेयर

25. मिश्रित फसलो के पकने के समय में कम से कम कितने दिन का अंतर होना चाहिए ?

Ans. 30 दिन का

26. अति भू-परिष्करण के कारण खेती की लागत 

Ans.   बढ जाती है

27. धान का वानस्पतिक नाम व कुल  है 

Ans. Oryja sativa L.  कुल – पोएसी

28. सीधी बुआई हेतु धान की उपयुक्त किस्म है ?

Ans. बाला

29. मक्का का उत्पति स्थल है ?

Ans. मेक्सिको

30. चेपा गुन्दिया रोग से बचने के लिए बाजरा के बीज को उपचारित करना चाहिए 

Ans. नमक के 20% घोल से

31. रिजके में अमरबेल नियत्रण हेतु कौनसा शाकनाशी का प्रयोंग करते है ?

Ans. पेंडीमिथालिन

32. जीरे में जीरी खरपतवार के नियत्रण हेतु काम लेते है ?

Ans. फ्लुक्लोरिन

33. प्रताप (सी.50) किसकी किस्म है ?

Ans. तिल की

34. बरसीम के बीजो में कौनसी खरपतवार के बीज पाए जाते है ?

Ans. कासनी

35. सनई किस कुल का पौधा है 

Ans. फैवेसी

36. चावल में कार्बोहाईड्रेट की प्रतिशत मात्रा होती है ?

Ans. 77-79 %

37. जौ की प्रति हेक्टैयर उपज मात्रा है ?

Ans. 35 से 40 क्विटल

38. उड़द का वानस्पतिक नाम है 

Ans. विगना मुंगो एल.

39. चना में प्रोटीन की प्रतिशत मात्रा होती है ?

Ans.  21 प्रतिशत

40. सरसों की प्रति हेक्टेयर उपज मात्रा है ?

Ans. 15 से 20 क्विंटल

41. तारामीरा की बीज दर प्रति हेक्टयेर होती है ?

Ans.  kg

42. गन्ना का वानस्पतिक नाम है ?

Ans.  सैकरेम ओफीसीनेरम

43. आलू का वानस्पतिक नाम है ?

Ans.  सोलेनम ट्यूबरोसम

44. अरहर में कितने प्रतिशत प्रोटीन होती है ?

Ans.  20-21 प्रतिशत तक

45. तिल की बुआई का उपयुक्त समय होता है ?

Ans.  15 जून से 15 जुलाई तक

46. सरसों में कितने प्रतिशत तेल की मात्रा होती है ?

Ans.  42-44 प्रतिशत

47. तारामीरा में कितने प्रतिशत तेल होता है ?

Ans.  35 % प्रतिशत

48. अलसी के लिए किस प्रकार की जलवायु उपयुक्त है ?

Ans.  ठंडी व शुष्क जलवायु

49. भारत में सर्वाधिक मात्रा में कोनसा फल पैदा किया जाता है ?

Ans.  केला

50. राजस्थान का कौनसा जिला छोटा नागपुर कहलाता है ?

Ans.  झालावाड़

यह भी पढ़े :
(1) Agriculture supervisor 2021 paper quiz
(2) Agriculture Top 5 books for competitive exam Hindi and English
(3) जैविक खेती के बारे में पूरी जानकारी
(4) वर्मीकम्पोस्ट के बारे में पूरी जानकारी
(5) सफल युवा किसान लक्ष्य डाबाश कैसे कमाते है जैविक खेती से करोड़ो रूपये

51. फल उत्पादन को बढावा देने वाली कौंनसी क्रांति सबंधित है ?

Ans. सुनहरी क्रांति

52. गंगानगर व हनुमानगढ़ में कौन- से फल का उत्पादन प्रमुखता से करते है ?

Ans. किन्नो

53. MIDH का पूरा नाम 

Ans. समन्वित बागवानी विकास मिशन ( Integrated Horticulture Development Mission)

54. दरभंगा (बिहार) के पास अकबर ने लगवाये 

Ans. 1 लाख आम के पौधे

55. भारत में फल उत्पादन पर जोर किस पंचवर्षीय योजना में दिया गया ?

Ans. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना

56. विश्व में सबसे बड़ा केला उत्पादक राष्ट्र कौनसा है ?

Ans.  भारत

57. आलू का कंद किस पौध भाग  का रूपान्तरण है ?

Ans.  तना

58. विषाणु रहित पौध कौनसी प्रवर्धन विधि से तैयार कर सकते है ?

Ans.  उत्तक संवर्द्धन

59. दाब कलम में जड़ निकलना कौनसे सिद्धात पर आधारित है ?

Ans.  इटियोलेशन

60. ग्राफ्टिंग पौधे में ऊपरी भाग को क्या कहा जाता है ?

Ans.  सांकुर

61. पत्तीभ्रूण (leaf embryo) कहा जाता है 

Ans.  अंकुरित कलियों को

62.मातृ पोधे की किसी शाखा या टहनी कको बिना उससे अलग किए उसमे कृत्रिम रूप से जड़

उत्पन्न कराने की क्रिया को कहा जाता है 

Ans.  दाब कलम

63. साधारण ग्राफ्टिंग का दूसरा नाम है 

Ans.  स्पलिस ग्राफ्टिंग

64. एक कोशिका से पूरा पौधा बनाने की क्षमता होती है 

Ans.  उत्तक संवर्धन में

65 अमरुद में आधुनिक व ज्यादा पौधे  कम समय में तैयार  करने की उपयुक्त प्रवर्धन विधि है 

Ans.  वेज ग्राफ्टिंग

66. फल वृक्षों के लिए भूमि की गहराई होनी चाहिए 

Ans. 2 मीटर

67. बाग लगाने के लिए सिचाई की उपयुक्त विधि है 

Ans. ड्रिप पद्धति

68. पाले से बचाव के लिए गंधक के घोल की सांद्रता होती है 

Ans. 0.1 %

69. पलवार (मल्चिग) से बचाव होता है 

Ans. नमी का

70. प्रोटोगायनी सबंधित है 

Ans. पुष्प से

71. वृद्धि निरोधक पादप नियंत्रक है 

Ans. ABA

72. जड़ उत्पति वाला हार्मोन है 

Ans. IBA

73. फुल आने के लिए NAA की सांद्रता होती है-

Ans. 20 पी.पी.एम.

74. नर मंजरी हेतु खजूर की उन्नत किस्म बताए 

Ans. घनामी

75. गोमायशी थार नीलकंठ व थार दिव्या नामक किस्मे किस फल वृक्ष की है 

Ans. बेल  

76. बेल में पुष्पन का समय बताये 

Ans. अप्रैल – मई

77. आवले में पुष्पन का समय 

Ans. मार्च- अप्रैल

78. अंगूर के कौनसे रोग के निदान के लिए बोर्डोमिक्सर की खोज हुई 

Ans. मृदु रोमिल आसिता

79. अमरुद की लाल गुदे वाली किस्म कोनसी है 

Ans. ललित

80 निम्बू के लिए उपयुक्त तापमान है 

Ans. 16 से 32 डिग्री से.

81. भारत में उतरप्रदेश का कौनसा जिला अच्छी गुणवता वाले अमरुद के

प्रसिद्ध है 

Ans. इलाहाबाद

82. पपीते की खेती के लिए ओसत तापमान होना चाहिए 

Ans. 22-26 डिग्री से.

83. कच्चे केले को पकाने में कौनसी गैस काम में लेते है 

Ans. एसिटिलीन

84. पैक्टिन परिक्षण किया जाता है 

Ans. जेल मीटर से

85. टमाटर सॉस में परिक्षण के रूप में प्रयोग लिया जाता है 

Ans. सोडियम बेन्जोएट

86. फल तथा सब्जी उत्पादन में भारत का विश्व में स्थान है-

Ans. दूसरा

87. मुम्बई में प्रथम परिरक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई 

Ans. 1920 में

88 . गाय भैस तथा बकरी में मदकाल के लक्षण कितने दिनों बाद पुन: प्रकट होते है 

Ans. 19 से 21 दिन बाद

89. मनुष्य द्वारा पशु ईसा से कितने वर्षो पूर्व से पाले जाते है 

Ans. 6000 वर्ष

90 भारतवर्ष में प्राचीन काल से ही अर्थव्यवस्था किस व्यवसाय पर आधारित है 

Ans. कृषि पर

91. गाय के दूध में प्रोटीन की प्रतिशत मात्रा होती है 

Ans. 3.58 %

92. गाय की दुधारू नस्ल है 

Ans. गिर

93. मिनिएचर गाय कहलाती है 

Ans. बेचूर

94. बकरी की टोगनवर्ग नस्ल को पालते है 

Ans. दूध के लिए

95. जमुनापरी नस्ल की बकरी का मूल उत्पति स्थान है 

Ans. इटावा जिला   

96. राजस्थान की मैरिनो भेड़ किस नस्ल को कहते है 

Ans. चौकला

97. भारत में भेड़ो की लगभग कितनी नस्ले है 

Ans. लगभग 42

98. बीकानेरी नस्ल के ऊट की जमीन से थुई तक उचाई होती है 

Ans. 10 से 12 फीट

99. गिर गाय का मूल उत्पति स्थान है 

Ans. काठियावाड़  वन क्षेत्र

100. सर्रा बीमारी का कारण है 

Ans. प्रोटोजोआ

Post a Comment

0 Comments